सरोजिनी नगर में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, यादव समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन
कानपुर/औरैया।
उत्तर प्रदेश के कानपुर में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया। शिवली–कल्याणपुर मार्ग पर बेकाबू ईको कार सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। चालक फिलहाल लापता बताया जा रहा है।कानपुर के आवास विकास कल्याणपुर-3 निवासी राजकिशोर अग्निहोत्री परिवार सहित ईको कार से सास की त्रियोदशी (तेरहवीं) संस्कार में शामिल होने औरैया के सहायल गांव गए थे। शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे वापसी के दौरान बैरी गांव के सांचुला माता मंदिर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और तालाब में जा गिरी।
हादसे को देख आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को शिवली सीएचसी पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनमें शामिल हैं—
राजकिशोर अग्निहोत्री (60)
उनकी पत्नी स्नेहलता (55)
बहू राखी उर्फ हिमांशू अग्निहोत्री (35)
पौत्र शिव (2)
हादसे में घायल कृतिका अग्निहोत्री (30), सुधा (45), वानी अग्निहोत्री (3), कान्हा (4) और सुधांशु (24) को शिवली सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है।
इस संबंध में श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में चार लोगों की डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। ईको कार का चालक राजकुमार फिलहाल लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
Comments
Post a Comment