सरोजिनी नगर में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, यादव समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन

Image
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में एक फिल्म के विवादित नाम को लेकर विरोध देखने को मिला। “यादव जी की लव स्टोरी” नाम की फिल्म पर यादव समाज के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया है। समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम उनकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस मुद्दे को लेकर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने सरोजिनी नगर थाने पहुंचकर ज्ञापन/शिकायत पत्र सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के नाम को तत्काल हटाने या बदलने की मांग की गई है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के नाम समाज विशेष को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और इसे संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और यादव समाज के लोग उचित कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

About Us

साईनव संदेश

राष्ट्रीय हिन्दी डिजिटल समाचार पत्र

हमारे बारे में

साईनव संदेश एक राष्ट्रीय हिन्दी डिजिटल समाचार पत्र है, जो भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुँचाना है।

हम देश–विदेश, राजनीति, समाज, शिक्षा, प्रशासन, अपराध, और जनहित से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को प्राथमिकता देते हैं।

प्रकाशन विवरण

पंजीकरण संख्या:
UPHIN/25/A2420

भाषा:
हिन्दी

प्रकाशक:
विकास कुमार

कार्यालय:
लखनऊ, उत्तर प्रदेश

हमारा उद्देश्य

साईनव संदेश का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाते हुए समाज के हर वर्ग तक सच्ची और तथ्यात्मक खबर पहुँचाना है। हम निष्पक्ष पत्रकारिता, जनहित और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

संपर्क करें

वेबसाइट: www.sainvsandesh.com

मोबाइल: 073909 92209

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में दर्दनाक हादसा: तेरहवीं से लौट रहा अग्निहोत्री परिवार हादसे का शिकार, तालाब में गिरी ईको कार; चार की मौत

Filmfare Awards South 2026: अमिताभ बच्चन से अल्लू अर्जुन तक, इन सितारों के नाम रहा सम्मान का खिताब

सरोजिनी नगर में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, यादव समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन