📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Vijay–Rashmika Wedding: लेक सिटी में शाही अंदाज, मेहंदी की रस्म आज; संगीत में साथ करेंगे डांस

 

उदयपुर। लेक सिटी उदयपुर में साउथ सिनेमा के चर्चित स्टार कपल Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी की रस्में शाही अंदाज में जारी हैं। बुधवार को मेहंदी समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जबकि शाम को संगीत सेरेमनी में दोनों साथ डांस परफॉर्मेंस देंगे। गुरुवार को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे होंगे।

मोमेंटोज एकाया होटल में भव्य आयोजन

शादी समारोह उदयपुर के लग्जरी Raffles Udaipur (मोमेंटोज एकाया) में आयोजित किया जा रहा है। होटल को हल्के हरे शेड्स, ताजे फूलों, फलों से सजे सेंटरपीस और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है। करीब 200 खास मेहमानों के शामिल होने की जानकारी है।

फिल्मी सितारों की मौजूदगी

समारोह में फिल्मी हस्तियों का पहुंचना शुरू हो गया है। ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ के डायरेक्टर Sandeep Reddy Vanga भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। उनकी फिल्म Arjun Reddy में विजय लीड रोल में थे, जबकि रश्मिका हालिया फिल्म Animal में नजर आई थीं।

इसके अलावा साउथ इंडस्ट्री से ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी समारोह में शामिल हुए हैं।

प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भी दोनों को शुभकामनाएं भेजीं। अपने संदेश में उन्होंने ‘सखा सप्तपदी भव’ का उल्लेख करते हुए विवाह को दो आत्माओं और दो परिवारों का पवित्र बंधन बताया और नवदंपति के सुखद भविष्य की कामना की।

प्री-वेडिंग में क्रिकेट और पूल पार्टी

23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। 24 फरवरी को दोनों की टीमों के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसे ‘विरोश प्रीमियर लीग’ नाम दिया गया। कपल ने पूल पार्टी, डिनर और क्रिकेट मैच की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं।

परिवार और फिल्मी सफर

विजय फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता देवराकोंडा गोवर्धन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर हैं, जबकि भाई आनंद देवराकोंडा भी तेलुगु सिनेमा में सक्रिय हैं।
वहीं रश्मिका नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। उन्होंने बॉलीवुड में Goodbye से डेब्यू किया और Pushpa: The Rise व ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों से खास पहचान बनाई।

खास मेन्यू और रिसेप्शन

शादी में साउथ इंडियन और पंजाबी व्यंजनों के साथ जापानी डिशेज भी परोसी जाएंगी। आयोजन की जिम्मेदारी रवर इवेंट्स एंड डिजाइन कंपनी को सौंपी गई है।

शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।