E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

यूपी: पुलिस भर्ती में मृतक आश्रितों को दौड़ से मिल सकती है राहत, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पर लगेगी मुहर

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में मृतक आश्रित कोटे के तहत भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी दौड़ में राहत देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है।

सरकार की ओर से यह कदम मृतक आश्रितों, खासकर अधिक उम्र के अभ्यर्थियों और महिलाओं की परेशानी को देखते हुए उठाया जा रहा है। मृतक आश्रित कोटे में ऐसे अभ्यर्थी भी आवेदन करते हैं जिनकी उम्र सामान्य भर्ती के मुकाबले अधिक होती है। ऐसे में उनके लिए निर्धारित शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ पूरी करना मुश्किल हो जाता है।

Photo AUP

दो साल पहले सीएम ने की थी राहत की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब दो वर्ष पहले पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर मृतक आश्रितों की समस्याओं को देखते हुए नियमों में राहत देने की घोषणा की थी। इसके बाद भर्ती नियमों में संशोधन की प्रक्रिया शुरू की गई।

अब गृह विभाग की ओर से मृतक आश्रित कोटे की भर्ती नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव कैबिनेट के सामने रखा जाएगा।

उम्र के हिसाब से मिलेगी छूट

प्रस्ताव के अनुसार महिला और पुरुष अभ्यर्थियों को उनकी उम्र के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटकर शारीरिक दक्षता परीक्षा में राहत दी जा सकती है। दौड़ की शर्तों में भी उम्र के अनुसार बदलाव किया जाएगा।

यह व्यवस्था पुलिस विभाग में दरोगा और सिपाही के पदों पर मृतक आश्रित कोटे से होने वाली भर्ती के लिए लागू किए जाने की तैयारी है।

सरकार का मानना है कि मृतक आश्रितों के लिए भर्ती प्रक्रिया को अधिक मानवीय और व्यवहारिक बनाने से ऐसे परिवारों को राहत मिलेगी, जो पहले से ही अपने परिजन को खोने के बाद कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

📺 Live News Videos