E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

UP WEATHER UPDATE: अप्रैल की शुरुआत के साथ बढ़ेगी गर्मी, 3 दिन में तेजी से चढ़ेगा पारा



उत्तर प्रदेश में मौसम अब तेजी से करवट ले रहा है। मार्च के अंत के साथ ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल से जून तक प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

तीन दिनों में बढ़ेगा तापमान

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। तेज धूप और शुष्क हवाओं के चलते दिन का तापमान तेजी से ऊपर जाएगा।

इन क्षेत्रों में ज्यादा असर

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुकाबले पूर्वांचल और मध्यांचल में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। यहां तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

बारिश से मिल सकती है राहत

हालांकि, अप्रैल महीने में बीच-बीच में बारिश होने की संभावना भी जताई गई है, जिससे लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है। हिंद महासागर की तटस्थ स्थिति का असर मौसम पर देखने को मिल सकता है।

मार्च में ऐसा रहा मौसम

मार्च के दूसरे पखवाड़े में पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई, जिससे कुल वर्षा सामान्य स्तर पर बनी रही। हालांकि पहले पखवाड़े में तापमान 1 से 3 डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया।

प्रदेश में तापमान का हाल

मंगलवार को कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

  • बांदा: 40.2°C (सबसे गर्म)
  • प्रयागराज: 38.8°C
  • अमेठी: 38.3°C

इसके अलावा सहारनपुर, मथुरा और अलीगढ़ में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश दर्ज की गई।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।