📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Asha Bhosle: संगीत जगत में शोक की लहर दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, देशभर से श्रद्धांजलि

नई दिल्ली/मुंबई। भारतीय संगीत जगत को रविवार को बड़ा झटका लगा, जब महान पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। दशकों तक अपनी आवाज से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली आशा भोसले के जाने को कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि आशा भोसले भारत की सबसे बहुमुखी और प्रतिष्ठित आवाजों में से एक थीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि उनके गीतों ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में लोगों के दिलों को छुआ और उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

क्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया है और संगीत जगत ने एक अनमोल धरोहर खो दी है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आशा भोसले को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी अनूठी गायकी से संगीत को नई पहचान दी। ‘नया दौर’, ‘तीसरी मंजिल’, ‘उमराव जान’ और ‘रंगीला’ जैसी फिल्मों के गीतों को उन्होंने अपनी आवाज से अमर बना दिया।

वहीं पीयूष गोयल ने कहा कि आशा भोसले की आवाज केवल संगीत नहीं, बल्कि भावनाओं का गहरा जुड़ाव थी, जो हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा। जितेंद्र सिंह ने उन्हें अमर विरासत बताते हुए कहा कि उनका स्वर कभी खत्म नहीं होगा।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भावुक शब्दों में कहा कि आशा ताई के जाने से सुरों की दुनिया सूनी हो गई है। उन्होंने उनकी बहुमुखी प्रतिभा का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने भक्ति, ग़ज़ल, पॉप और फिल्मी संगीत समेत हर शैली में अपनी अलग पहचान बनाई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उन्हें याद करते हुए कहा कि आशा भोसले ने कई पीढ़ियों के दिलों पर राज किया और उनकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।

करीब पांच दशकों से भी अधिक लंबे करियर में आशा भोसले ने हजारों गीत गाए और 20 से अधिक भाषाओं में अपनी आवाज दी। उन्होंने आरडी बर्मन, सचिन देव बर्मन, ओपी नैय्यर और ए.आर. रहमान जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर कई यादगार गीत दिए।

आशा भोसले का जाना भारतीय संगीत के एक स्वर्णिम युग के अंत जैसा माना जा रहा है। उनके गीत और उनकी आवाज हमेशा संगीत प्रेमियों के दिलों में गूंजती रहेगी।

⚡ Solar लगाओ – बिजली बिल बचाओ