दर्शन एकेडमी के छात्रों ने रचा इतिहास, 12वीं में शानदार प्रदर्शन के साथ 100% रिजल्ट

पंजाब के दसूया स्थित दर्शन एकेडमी स्कूल ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों और टॉपर्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

इस वर्ष विज्ञान और वाणिज्य दोनों ही वर्गों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। विज्ञान वर्ग में डेलर ने 91% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि मनप्रीत (89%), माणिक (87%), गुरलीन (84%) और सोनाली (80%) ने भी शानदार अंक प्राप्त किए।
वहीं, कॉमर्स वर्ग में खुशबू ने 93% अंक के साथ टॉप किया। इसके अलावा रणजोत (90%), हरशदीप (88%) और मनजोत (81%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय प्रशासन ने बताया कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। स्कूल ने सभी विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।

इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय में खुशी का माहौल है और छात्रों को “ड्रीम, बिलीव, अचीव” के मंत्र के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

📺 Live News Videos