📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Lucknow News: लखनऊ एयरपोर्ट पर हज यात्रियों का हंगामा, लगेज से कीमती सामान गायब होने का आरोप

लखनऊ। जेद्दा से लौटे हज यात्रियों के एक जत्थे ने मंगलवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस समय हंगामा कर दिया, जब उन्हें अपने सामान में गड़बड़ी का पता चला। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उनके बैगों के ताले और चेन टूटे हुए थे तथा उनमें रखा कीमती सामान गायब था।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइनेस एयरलाइंस की उड़ान से सैकड़ों हज यात्री दोपहर के समय लखनऊ पहुंचे थे। बैगेज बेल्ट से सामान प्राप्त करते समय कई यात्रियों ने शिकायत की कि उनके बैग या तो पहुंचे ही नहीं या फिर क्षतिग्रस्त हालत में मिले।

कीमती सामान गायब होने का आरोप

यात्रियों का कहना है कि उनके बैगों से इत्र, कलाई घड़ियां, जानमाज़, बुर्का, नकाब और बच्चों के खिलौनों सहित कई महंगे सामान गायब थे। कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि उनके पूरे बैग का पता नहीं चल सका।

घटना से नाराज यात्रियों ने एयरलाइन के काउंटर पर विरोध प्रदर्शन किया और कर्मचारियों से जवाब मांगा। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस भी हुई।

एयरलाइन ने दिया यह स्पष्टीकरण

एयरलाइन अधिकारियों का कहना है कि कुछ यात्रियों के बैग निर्धारित वजन सीमा से अधिक थे, जिसके कारण कुछ सामान जेद्दा में ही रोकना पड़ा। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि शेष सामान अगली उड़ान से यात्रियों तक पहुंचा दिया जाएगा।

📺 Live News Videos