E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Lucknow News: सरोजनीनगर में व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के समाधान की उठाई मांग

लखनऊ/सरोजनीनगर। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल के नेतृत्व में सोमवार को व्यापारियों और स्थानीय लोगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सरोजनीनगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति के माध्यम से अपर पुलिस आयुक्त के नाम दिया गया।


व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं, चोरी की वारदातों, दर्ज मामलों के समय पर निस्तारण न होने तथा एयरपोर्ट क्षेत्र के व्यापारियों पर दर्ज मुकदमों को वापस लेने की मांग उठाई गई। संगठन ने पुलिस और व्यापारियों के बीच बढ़ती दूरी पर भी चिंता जताई।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बुधवार को व्यापारी काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं गुरुवार को उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल अन्य व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा।

इस दौरान प्रदेश महामंत्री दिलीप द्विवेदी, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र हजेला, एयरपोर्ट उपाध्यक्ष राजेश दुबे सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी, पीड़ित व्यापारी और क्षेत्र के कई व्यापारी मौजूद रहे।


📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।