Lucknow News: चोरी के संदेह में युवक को लोहे की जंजीर से बांधा, पुलिस ने दोनों पक्षों को लिया हिरासत में

 लखनऊ | साईनव संदेश

राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में चोरी के संदेह में एक युवक को लोहे की जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, सेनानी बिहार मोड़ स्थित वैल्यू प्लस इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के सुरक्षा गार्ड राहुल का आरोप है कि 18 जुलाई को एक युवक शोरूम के बाहर रखी लोहे की सीढ़ी चोरी कर ले गया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद होने का दावा किया गया है।

Photo AUP

बताया गया कि मंगलवार शाम करीब 4 बजे वही युवक दोबारा शोरूम के आसपास दिखाई दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने शोरूम कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़ लिया और लोहे की जंजीर से बांध दिया

घटना की सूचना मिलते ही साउथ सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को मुक्त कराकर दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने कहा कि चोरी का आरोप अपनी जगह है, लेकिन सुरक्षा गार्ड को किसी व्यक्ति को जंजीर से बांधने का अधिकार नहीं था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

— साईनव संदेश | लखनऊ

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।