Lucknow News: स्वतंत्रता दिवस पर I.B. Foundation ने किया मिष्ठान व कॉपी-कलम का निःशुल्क वितरण

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर 15 अगस्त 2026 को I.B. Foundation, लखनऊ की ओर से मिष्ठान एवं कॉपी-कलम के निःशुल्क वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को मिठाई के साथ विद्यार्थियों के लिए कॉपी-कलम और अन्य स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।

Photo : Sainv Sandesh

कार्यक्रम में I.B. Foundation के प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। संस्था के अन्य पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया।


Photo : Sainv Sandesh

इस अवसर पर संस्था की ओर से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और सेवा कार्य के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

📺 Live News Videos