Kanpur News : कानपुर में धंसे डॉट नाले से जलभराव, स्कूल की बाउंड्रीवॉल ढही

कानपुर। चुन्नीगंज चौकी के पीछे धंसे डॉट नाले के कारण क्षेत्र में जलभराव की समस्या पैदा हो गई। पानी भरने से पास स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल की बाउंड्रीवॉल भी ढह गई। मामले की जानकारी मिलने पर महापौर प्रमिला पांडेय ने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया और जल निकासी व मरम्मत कार्य को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

वार्ड-03 चुन्नीगंज के पार्षद इशरत अली ने बताया कि चौकी के पीछे इमली के पेड़ के पास एक अगस्त को डॉट नाला बैठ गया था। इसकी जानकारी नगर निगम और जोन-4 के अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद मौके पर बैरिकेडिंग कराई गई और मरम्मत का काम शुरू कराया गया। हालांकि, नाला धंसने वाले स्थान से पहले ही जलभराव की स्थिति बन गई।

जलभराव के कारण पीछे स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल की बाउंड्रीवॉल भी ढह गई। इसकी जानकारी मिलने पर महापौर प्रमिला पांडेय बुधवार सुबह मौके पर पहुंचीं और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी की निकासी के लिए मड पंप लगाने के निर्देश दिए, जिसके बाद पानी निकालने का काम शुरू किया गया और मरम्मत कार्य भी कराया गया।

महापौर ने जलकल की क्षतिग्रस्त सीवर और पेयजल लाइन के स्थान पर नई लाइन डालने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पास में स्थित जर्जर सामुदायिक शौचालय को गिराकर नया निर्माण कराने को कहा।

स्कूल की गिरी बाउंड्रीवॉल के मलबे के कारण जाम हुई नाली की सफाई कराने के भी निर्देश दिए गए, ताकि जल निकासी व्यवस्था सुचारु हो सके।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सिविल सैय्यद फरीद अख्तर जैदी, जलकल के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी और जोन-4 जलकल के अधिशासी अभियंता नंद किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।