Lucknow News: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने किया ध्वजारोहण, नए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी; छात्रों के मुद्दों पर हुई चर्चा
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के उत्तर प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ की ओर से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान छात्रों की शिक्षा और पेपर लीक जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने छात्रों के बेहतर भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षा से जुड़े मुद्दों और प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है।
नए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद लोक जन जनशक्ति रामविलास की ओर से संगठन में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इनमें राम सिंह यादव को लखनऊ मंडल प्रभारी, विवेक परिहार को लखनऊ मंडल सचिव, मनोज यादव को विधानसभा सचिव, प्रदीप कुमार को जिला सचिव लखनऊ और अशोक यादव को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अलावा नागेंद्र पासवान को प्रदेश अध्यक्ष, सुभाष चंद्र राम को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, उज्जवल भट्टाचार्य को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुशील यादव को प्रदेश सचिव, दीपक सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री, धर्मेंद्र सिंह को लखनऊ जिलाध्यक्ष और लक्ष्मीनारायण यादव को सरोजिनी नगर विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया।
बिरेंद्र यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, नवनियुक्त पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए मिलकर काम करने की बात कही।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

Join the conversation