UP School-College Closed: मेरठ में 3 से 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए मेरठ जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह के आदेश के अनुसार मेरठ जिले में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान बंद रहेंगे।


Photo AUP

कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद

जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालय इस अवधि में पूरी तरह बंद रहेंगे। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई, आईसीएसई, मदरसा बोर्ड और अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध विद्यालय शामिल हैं।

इसके अलावा जिले के सभी सरकारी और निजी महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा तकनीकी संस्थान भी 3 से 12 अगस्त तक बंद रहेंगे।

पहले से निर्धारित परीक्षाओं पर रोक नहीं

जिला प्रशासन के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन पाठ्यक्रमों या विषयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। यानी परीक्षा कार्यक्रम पर इस आदेश का असर नहीं पड़ेगा।

कांवड़ यात्रा को देखते हुए लिया गया फैसला

प्रशासन के मुताबिक श्रावण मास में हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़िये मेरठ की ओर आते हैं। कांवड़ यात्रा के चलते जिले के विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है।

ऐसे में विद्यार्थियों की सुरक्षा और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सभी शिक्षण संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

आदेश का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षण संस्थानों और संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है।

यानी मेरठ में 3 अगस्त से 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को छुट्टी रहेगी, जबकि पहले से निर्धारित परीक्षाएं अपने तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।