सूचना
समाचार, प्रेस विज्ञप्ति एवं जनहित की खबरें प्रकाशित कराने के लिए WhatsApp करें: +91 73909 92209   |   समाचार एवं प्रेस विज्ञप्ति: news@sainvsandesh.com   |   आधिकारिक ई-मेल: sainvsandesh@gmail.com   |   संपादकीय संपर्क: editor@sainvsandesh.com   |   साईनव संदेश      

UP IAS PCS Transfer: यूपी में 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची

 लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया। प्रदेश सरकार ने 14 आईएएस और 34 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादलों के तहत कई जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

                                   

14 आईएएस अधिकारियों के तबादले

सहारनपुर के मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन को उत्तर प्रदेश स्टार्ट-अप मिशन का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं अपर आयुक्त, राज्यकर डॉ. सुनील कुमार वर्मा को सहारनपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव राहुल सिंह को लोक निर्माण विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। वहीं लखीमपुर खीरी के मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।

अयोध्या के अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडेय को लखीमपुर खीरी का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

राजस्व परिषद, प्रयागराज के सदस्य (न्यायिक) साहब सिंह को सचिवालय प्रशासन विभाग में सचिव बनाया गया है। विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

रेशम विभाग के विशेष सचिव एवं निदेशक देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को भी राजस्व परिषद, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) बनाया गया है। वहीं अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला को रेशम विभाग में विशेष सचिव एवं निदेशक नियुक्त किया गया है।

कुशीनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव मिश्रा को अंबेडकरनगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

संयुक्त निदेशक, युवा कल्याण अशोक कुमार कनौजिया को विशेष सचिव, माध्यमिक शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अलीगढ़ मंडल के अपर आयुक्त अरुण कुमार को विशेष सचिव, ग्राम्य विकास विभाग बनाया गया है।

वहीं सहारनपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रदीप कुमार यादव को अलीगढ़ मंडल का अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग की महानिदेशक एवं सचिव नेहा शर्मा को सचिव पद की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है।

34 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले

आईएएस अधिकारियों के साथ ही प्रदेश सरकार ने 34 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। इन अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर अलग से शासनादेश जारी किया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल को आगामी दिनों में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में उठाए गए कदम के तौर पर देखा जा रहा है।