सरोजिनी नगर में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, यादव समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन

Image
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में एक फिल्म के विवादित नाम को लेकर विरोध देखने को मिला। “यादव जी की लव स्टोरी” नाम की फिल्म पर यादव समाज के लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया है। समाज के लोगों का कहना है कि फिल्म का नाम उनकी सामाजिक छवि को ठेस पहुंचाने वाला है और इससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं। इस मुद्दे को लेकर यादव समाज के प्रतिनिधियों ने सरोजिनी नगर थाने पहुंचकर ज्ञापन/शिकायत पत्र सौंपा। ज्ञापन में फिल्म के नाम को तत्काल हटाने या बदलने की मांग की गई है। समाज के लोगों का कहना है कि इस तरह के नाम समाज विशेष को गलत तरीके से प्रस्तुत करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले को गंभीर बताते हुए पुलिस ने ज्ञापन स्वीकार कर लिया है और इसे संबंधित उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत की जांच के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है और यादव समाज के लोग उचित कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

UP : यूपी के कासगंज में दिल दहला देने वाली घटना: आर्थिक तंगी में पिता ने बच्चों को जहर दिया, पत्नी की हत्या कर खुद की जान ली

 कासगंज।

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज पारिवारिक त्रासदी सामने आई। अमांपुर क्षेत्र में एक बंद मकान से पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव बरामद किए गए। प्राथमिक जांच में घटना की वजह गंभीर आर्थिक तंगी बताई जा रही है।


तीन दिन से बंद था मकान

पुलिस के अनुसार, अमांपुर स्थित गुप्ता पेट्रोल पंप के पास एक मकान पिछले तीन दिनों से बंद था। शक होने पर पुलिस ने दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश किया, जहां तीन बच्चों और महिला के शव जमीन पर पड़े मिले, जबकि पति फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

बताया गया कि 50 वर्षीय सत्यवीर गैस वेल्डिंग का काम करता था और पिछले कुछ समय से आर्थिक संकट में था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि वह करीब आठ वर्षों से वेल्डिंग का काम कर रहा था, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते जा रहे थे। सत्यवीर के पिता नेम सिंह गांव में चक्की चलाते हैं।

पुलिस का बयान

इस मामले में प्रभाकर चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर सामने आया है कि सत्यवीर ने पहले अपने तीनों बच्चों को जहर दिया, फिर पत्नी की हत्या की और अंत में खुद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

इलाके में मातम, लोग सदमे में

घटना के बाद पूरे कस्बे में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विधिक कार्रवाई जारी है।

Sainv Sandesh
सच, संवेदना और जिम्मेदारी के साथ—हर बड़ी खबर।

Comments

Popular posts from this blog

यूपी में दर्दनाक हादसा: तेरहवीं से लौट रहा अग्निहोत्री परिवार हादसे का शिकार, तालाब में गिरी ईको कार; चार की मौत

Filmfare Awards South 2026: अमिताभ बच्चन से अल्लू अर्जुन तक, इन सितारों के नाम रहा सम्मान का खिताब

सरोजिनी नगर में फिल्म के नाम को लेकर विरोध, यादव समाज ने थाने में सौंपा ज्ञापन