E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

CM योगी की अपील: अफवाहों से बचें, जरूरत पर ही लें पेट्रोल-डीजल

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, खासकर ईरान-इजराइल के बीच जारी तनाव का असर वैश्विक स्तर पर पड़ सकता है। ऐसे में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि संयम और सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेवजह अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता होने पर ही पेट्रोल-डीजल की खरीद करें। कुछ लोग गलत जानकारी फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं, जिससे अनावश्यक भीड़ और भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफवाहों के कारण न केवल व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि इससे देश के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सोच पर भी सवाल खड़े होते हैं।

📺 Live News Videos