📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Lucknow News : बर्थडे पार्टी के दौरान चली गोली, 7वीं के छात्र की मौत

 लखनऊ। राजधानी लखनऊ में 2 मार्च 2026 को एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई। दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया 7वीं कक्षा का छात्र गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।


मृतक छात्र की पहचान उनैज के रूप में हुई है, जो बेहसा शहीद पथ स्थित सरोजिनी नगर का निवासी था। उसके पिता जमीर खान की इलाके में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। परिजनों के मुताबिक, उनैज को उसके दोस्त जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए घर से बुलाकर ले गए थे।

रील बनाते समय चली गोली

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पार्टी के दौरान कुछ युवक रील बना रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनैज को जा लगी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि गोली किन परिस्थितियों में चली और इसमें कौन-कौन जिम्मेदार है।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोग घटना से स्तब्ध हैं और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।