Lucknow Sarojini nagar news: व्यापार मंडल के विस्तार को लेकर अहम बैठक, एक माह में चुनाव कराने की तैयारी
साईनव सन्देश | लखनऊ
व्यापार मंडल के विस्तार को लेकर अहम बैठक, एक माह में चुनाव कराने की तैयारी
लखनऊ में उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर बड़ी रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेशभर के व्यापार मंडलों के क्षेत्रों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके तहत सभी क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित किया जाएगा और आगामी एक महीने के भीतर चुनाव प्रक्रिया पूरी कर नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
संगठन को मजबूत करने पर जोर
बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और व्यापारियों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही पारदर्शी तरीके से चुनाव कराने पर सहमति बनी।
ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश महामंत्री दिलीप द्विवेदी, प्रदेश संगठन मंत्री हरजीत सिंह, विधानसभा अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र हजेला, सरोजनीनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद हजेला, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश भदौरिया, एयरपोर्ट व्यापार मंडल उपाध्यक्ष राजेश दुबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

Join the conversation