E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Sultanpur News: सुल्तानपुर में गोलीकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

 सुल्तानपुर 

Sultanpur जिले में सगे भाइयों को गोली मारने की घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बच्चों के विवाद से शुरू हुआ था मामला

घटना Janaurpur Village Sultanpur की है, जहां बच्चों के बीच हुए विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। विवाद के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई, जिसमें दो सगे भाई गोली लगने से घायल हो गए।
इस घटना में मोहित सोनकर की मौत हो गई, जबकि उनके भाई मंगल सोनकर का इलाज लखनऊ में चल रहा है।

पिस्टल बरामदगी के दौरान हुई मुठभेड़

पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सोनकर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के बाद जब पुलिस उसे हथियार बरामद करने के लिए गांव लेकर गई, तो उसने छप्पर में छिपाई पिस्टल निकालकर भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

कई आरोपियों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एएसपी अखंड प्रताप सिंह के अनुसार, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

📺 Live News Videos