📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

UP CRIME: फर्नीचर खरीद घोटाला: रिश्वत मामले में जिला समन्वयक अधिकारी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत



उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में फर्नीचर खरीद से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जिला समन्वयक अधिकारी (सामुदायिक शिक्षा) प्रेमशंकर मिश्र को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

घर से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस टीम ने आरोपी को गायत्रीपुरम स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने का आदेश दिया।

पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी

इस मामले में इससे पहले जिला समन्वयक (सिविल) विद्याभूषण मिश्र को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं, तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट से राहत ले रखी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नवंबर 2025 में गोरखपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अदालत के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। आरोप है कि फर्नीचर आपूर्ति का ठेका देने के बदले रिश्वत की मांग की गई थी।

पुलिस का बयान

सीओ सिटी आनंद राय के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और अन्य संबंधित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

⚡ Solar लगाओ – बिजली बिल बचाओ