लखनऊ: फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास सब्जी मंडी में भीषण आग, 20 से अधिक दुकानें जलीं

 लखनऊ। राजधानी के कृष्णा नगर इलाके में फीनिक्स यूनाइटेड मॉल के पास स्थित सब्जी मंडी में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने आसपास की कई दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Photo AUP


सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए करीब आठ दमकल गाड़ियों को लगाया गया, जिनकी मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब 15 से 20 दुकानें आग की चपेट में आईं, जबकि समय रहते प्रयास कर लगभग 175 से अधिक दुकानों को बचा लिया गया।

वहीं, अमित कुमार आनंद (डीसीपी) ने बताया कि घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बाजार की है। पुलिस और दमकल टीमों ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में किया। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन समय पर राहत कार्य होने से बड़ा नुकसान टल गया।

📺 Live News Videos