E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

बागपत/मध्य प्रदेश: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा नाबालिग से शादी का मामला: बागपत के फरमान पर पॉक्सो केस दर्ज, जांच में चौंकाने वाले खुलासे

 बागपत/मध्य प्रदेश। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पलड़ा गांव निवासी फरमान और ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की शादी अब कानूनी विवादों में घिर गई है। जांच में सामने आया है कि शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थी, जिसके बाद फरमान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार, दोनों की शादी 11 मार्च को हुई थी। बाद में मामले ने तूल पकड़ा और राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की। जांच में दस्तावेजों और स्थानीय रिकॉर्ड के आधार पर यह पुष्टि हुई कि शादी के वक्त मोनालिसा की उम्र मात्र 16 वर्ष 2 माह थी, जबकि फरमान की उम्र करीब 25 वर्ष 9 माह बताई गई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर महेश्वर थाना में फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

मामले के सामने आने के बाद फरमान के परिवार ने उससे दूरी बना ली है। पिता का कहना है कि इस शादी से परिवार की बदनामी हुई है और वे इस मामले में कोई सहयोग नहीं करेंगे। परिजनों के अनुसार, पिछले कई महीनों से फरमान का परिवार से कोई संपर्क भी नहीं है।


बताया जा रहा है कि फरमान कुछ साल पहले फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई चला गया था, जहां उसकी मुलाकात मोनालिसा से हुई। बाद में दोनों ने केरल में शादी कर ली। सोशल मीडिया पर यह मामला वायरल होने के बाद कई सवाल उठे, जिसके चलते आयोग ने जांच शुरू की थी।

अब अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित राज्यों के पुलिस अधिकारियों को तलब किया है, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।