E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Lucknow News: लखनऊ में पीएम आवास के नाम पर ठगी, 29 ग्रामीणों से लाखों ऐंठे

 लखनऊ। राजधानी के निगोहां क्षेत्र के लालताखेड़ा गांव में प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर 29 ग्रामीणों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस घटना से गांव में आक्रोश फैल गया है और पीड़ित न्याय की मांग कर रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि एक महिला और उसके पति ने खुद को मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि का करीबी बताकर लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके बदले आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से 4 हजार से लेकर 85 हजार रुपये तक वसूले। बावजूद इसके, अब तक किसी भी व्यक्ति को आवास नहीं मिल सका।

पीड़ितों का कहना है कि जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं। इसको लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ठगी गई रकम वापस दिलाने की मांग की है।

बुधवार को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और जल्द न्याय की गुहार लगाई।

वहीं, मोहनलालगंज चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम पांडेय ने खुद को इस मामले से अलग बताते हुए कहा कि उनका इस वसूली से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने भी इस मामले की शिकायत पुलिस और मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज कराते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

मामले में अनुज तिवारी (इंस्पेक्टर) का कहना है कि पीड़ितों की लिखित शिकायत प्राप्त हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।