📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Lucknow News: लखनऊ चिल्लावॉ मार्ग अवरुद्ध और बंथरा में मंदिर क्षति मामले में एनएचआई-पीएनसी ने किया निरीक्षण

लखनऊ के चिल्लावॉ और बंथरा क्षेत्र में सामने आई जनसमस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के नेतृत्व में संबंधित विभागों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा की अगुवाई में स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने नेशनल हाईवे चौड़ीकरण कार्य के दौरान उत्पन्न समस्याओं को उठाया।

बताया गया कि एयरपोर्ट स्थित चिल्लावॉ बाजार में पुलिस द्वारा रास्ता बंद किए जाने से करीब 25 हजार लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए एनएचआई और पीएनसी के अधिकारियों ने सोमवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने जल्द समाधान की मांग रखी। अधिकारियों ने स्थिति का आकलन कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

वहीं बंथरा बाजार में हाईवे विस्तार के दौरान क्षतिग्रस्त हुए श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (बालाजी दरबार) को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखने को मिली। निरीक्षण के दौरान मंदिर को पूरी तरह क्षतिग्रस्त पाया गया, जिसके पुनर्निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है।



मौके पर एनएचआई और पीएनसी के इंजीनियरों के साथ व्यापार मंडल के पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी और क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने और जनहित को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की अपील की।