📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Lucknow News: चिल्लावां कट खोलने पर सहमति, व्यापारियों को राहत; मुकदमे वापस लेने का आश्वासन

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना परिसर में प्रशासन और व्यापारियों के बीच हुई अहम बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। लंबे समय से बंद पड़े चिल्लावां कट को दोबारा खोलने पर सहमति बन गई है।

बैठक में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से एसडीएम अंकित शुक्ल, एसीपी रजनीश वर्मा और थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।



चर्चा के दौरान यह तय किया गया कि चिल्लावां क्षेत्र में बंद किए गए कट को जल्द ही दोबारा खोला जाएगा, जिससे आम जनता और व्यापारियों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिलेगी। इसके अलावा शांति नगर इलाके में लोगों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज निर्माण का भी निर्णय लिया गया।

एक अन्य महत्वपूर्ण फैसले के तहत आंदोलन के दौरान व्यापारियों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का भी आश्वासन दिया गया है। इससे व्यापारियों में संतोष का माहौल देखा गया।

बैठक के बाद संबंधित अधिकारियों, एनएचएआई और पीएनसी की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों की मांगों को उचित बताते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने इस सकारात्मक पहल के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि लिए गए फैसले जल्द ही जमीनी स्तर पर लागू होंगे।

 

⚡ Solar लगाओ – बिजली बिल बचाओ