📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Lucknow News: निजी स्कूलों की फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लखनऊ के Sarojini Nagar क्षेत्र में निजी स्कूलों की मनमानी के विरोध में अभिभावकों ने आवाज बुलंद की। उत्तर प्रदेश क्रांति अभिभावक संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उपजिलाधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।

अभिभावकों का कहना है कि कई निजी विद्यालय मनमाने ढंग से फीस बढ़ा रहे हैं, जिससे आम परिवारों पर आर्थिक बोझ लगातार बढ़ रहा है। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन हर साल नई-नई मदों के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूल रहा है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि अभिभावकों को किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म एक तय दुकान से ही खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है, जहां सामान बाजार से अधिक कीमत पर मिलता है। इसके अलावा एनुअल चार्ज, मेंटेनेंस फीस और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधाओं के नाम पर भी अतिरिक्त धन लिया जा रहा है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह यादव ने प्रशासन से मांग की कि इन शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषी स्कूलों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके।

अभिभावकों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या रुख अपनाता है और अभिभावकों की समस्याओं का समाधान कब तक होता है।

⚡ Solar लगाओ – बिजली बिल बचाओ