📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

Lucknow NEWS: “वार्ड चलो अभियान” के तहत घर-घर संपर्क, स्वच्छता अभियान और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

लखनऊ। सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में संगठन के निर्देशानुसार “वार्ड चलो अभियान” के तहत व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम चलो अभियान के अंतर्गत दक्षिण प्रथम क्षेत्र के द्वितीय वार्ड में कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराते हुए पत्रक वितरित किए।



इस दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी के वरिष्ठजनों का सम्मान भी किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतर्गत एक मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश भी दिया गया।



इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि लवकुश रावत, अध्यक्ष के के श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आमजन से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया।