E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

UP :लखनऊ में आज से यूपी प्रो हैंडबॉल लीग का आगाज, 6 दिन चलेगा रोमांच

 लखनऊ। राजधानी अब तेज रफ्तार और जोश से भरपूर खेल हैंडबॉल के रोमांच का गवाह बनने जा रही है। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के इंडोर हॉल में गुरुवार से यूपी प्रो हैंडबॉल लीग की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें खिलाड़ी अगले छह दिनों तक खिताब के लिए दमखम दिखाएंगे।



उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस लीग का उद्घाटन 9 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगा। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विधायक ओपी श्रीवास्तव बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। दोनों अतिथि खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

लीग के संस्थापक और प्रबंध निदेशक अमित पांडेय ने बताया कि सभी टीमें लखनऊ पहुंच चुकी हैं और खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हर टीम अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ करना चाहती है।

पहला मुकाबला गुरुवार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा, जिसमें काशी किंग्स और गोरखपुर राउडीज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।

उद्घाटन समारोह में लीग के सीईओ डॉ. आनंदेश्वर पांडेय के अलावा एसएन पांडेय खेल संस्थान ट्रस्ट की ट्रस्टी उपमा पांडेय, चेयरमैन संतोष कुमार पांडेय और अध्यक्ष प्रखर शुक्ला सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

शहर में इस लीग को लेकर खेल प्रेमियों के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजकों को उम्मीद है कि यह प्रतियोगिता हैंडबॉल को नई पहचान दिलाएगी।

📺 Live News Videos