E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

UP News: दुबई से संचालित आतंकी नेटवर्क का खुलासा, राजधानी में धमाके की साजिश नाकाम

 

Photo: AUP

उत्तर प्रदेश में आतंकी साजिश से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार मेरठ का रहने वाला आकिब दुबई में बैठकर एक आतंकी मॉड्यूल संचालित कर रहा था, जिसका उद्देश्य देश में बड़ी वारदातों को अंजाम देना था।

सोशल मीडिया के जरिए जुड़ा नेटवर्क

एटीएस की जांच में सामने आया है कि आकिब ने ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साकिब का संपर्क पाकिस्तान स्थित हैंडलर्स से कराया। इसके बाद साकिब सीधे विदेशी संपर्कों से जुड़कर संवेदनशील जानकारियां साझा कर रहा था।

लखनऊ में धमाके की थी साजिश

एटीएस ने हाल ही में साकिब उर्फ डेविल, अरबाब, विकास उर्फ रौनक और लोकेश उर्फ पपला पंडित को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया कि ये सभी आरोपी लखनऊ रेलवे स्टेशन पर विस्फोट करने की योजना बनाकर वहां पहुंचे थे, लेकिन समय रहते उन्हें दबोच लिया गया।

एफआईआर में आकिब का नाम शामिल

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक, आकिब इस पूरे नेटवर्क का अहम कड़ी है और उसका नाम भी एफआईआर में शामिल किया गया है। वह लंबे समय से दुबई में रहकर मॉड्यूल को निर्देश दे रहा था।

मॉड्यूल तैयार करने की जिम्मेदारी

सूत्रों के अनुसार आकिब पाकिस्तान के बड़े हैंडलर्स के संपर्क में है और उसे भारत में ऐसे मॉड्यूल खड़े करने की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।

हथियारों के साथ तस्वीरें बनीं सुराग

एटीएस को आकिब के सोशल मीडिया अकाउंट से हथियारों के साथ कई तस्वीरें मिली हैं, जिनमें एके-47 भी शामिल है। इन्हीं तस्वीरों के आधार पर एजेंसी को इस नेटवर्क का सुराग मिला और जांच आगे बढ़ी।

रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ

गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एटीएस को पांच दिन की रिमांड मिली है। एजेंसी अब पूछताछ के जरिए नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संभावित साजिशों का खुलासा करने में जुटी है।

📺 Live News Videos