E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

UP Scholarship Update: SC-ST छात्रों को जल्द मिलेगा बाकी 60% केंद्रांश, लाखों विद्यार्थियों को राहत

उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत लंबित केंद्रांश की राशि अगले महीने तक छात्रों के खातों में पहुंचने की उम्मीद है।


जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के करीब 5 लाख से अधिक छात्र अब तक केंद्र सरकार के हिस्से की राशि का इंतजार कर रहे हैं। इससे कई विद्यार्थियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

दरअसल, इस योजना के तहत जिन परिवारों की सालाना आय 2.5 लाख रुपये तक है, उनके बच्चों को छात्रवृत्ति के साथ फीस की पूरी या आंशिक भरपाई की जाती है। इसमें कुल भुगतान का 60 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत हिस्सा राज्य सरकार वहन करती है।

राज्य सरकार पहले ही अपना 40 फीसदी हिस्सा अधिकांश छात्रों के खातों में भेज चुकी है। हालांकि, केंद्रांश की राशि अभी तक कई छात्रों तक नहीं पहुंच सकी है।

समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया केंद्रांश को 15 मई तक जारी किए जाने की संभावना है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भुगतान के बाद डेटा स्वतः ही केंद्र सरकार के पोर्टल पर अपडेट होता है, जिसमें कुछ समय लग जाता है।

अधिकारियों ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा है कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी पात्र विद्यार्थियों के खातों में शेष राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

📺 Live News Videos