E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

UP: लखनऊ में दो सड़क हादसे: किसान और किशोर की मौत, तीन लोग गंभीर

 लखनऊ। राजधानी के राजाजीपुरम और ठाकुरगंज थाना क्षेत्रों में मंगलवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक किसान और एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

श्रवण की फाइल फोटो

पहला हादसा सुबह करीब चार बजे दुबग्गा-सीतापुर बाईपास स्थित कूड़ा चौराहा के पास हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में माल क्षेत्र के गोपरामऊ गांव निवासी किसान श्रवण कश्यप (40) और उनके साथी बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शाम को श्रवण की मौत हो गई, जबकि बहादुर की हालत नाजुक बनी हुई है।

परिजनों के मुताबिक, श्रवण रविवार रात सब्जी लेकर मोहिबुल्लापुर मंडी गए थे और सुबह अपने साथी के साथ बाइक से घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। परिवार में उनकी पत्नी रीता और दो बच्चे शुभ व शोभित हैं। पुलिस के अनुसार, बाइक चला रहे बहादुर ने हेलमेट नहीं पहना था। मामले में सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

वहीं दूसरा हादसा मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे हरदोई रोड स्थित लिमरा हॉस्पिटल के पास हुआ। यहां तीन दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बलरामपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सूरज (17) की मौत हो गई।

परिजनों के अनुसार, सूरज फैजुल्लागंज लक्ष्मीनगर निवासी था और एक निजी स्कूल में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह दोपहर में दोस्तों के साथ घूमने निकला था, तभी यह हादसा हो गया। अन्य दो घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है और अज्ञात वाहनों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।