📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

लखनऊ: व्यापार मंडल ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन, समाधान का मिला आश्वासन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर लगातार विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।


प्रतिनिधिमंडल ने 7 मई 2026 को विधायक राजेश्वर सिंह, 8 मई को सरोजिनी नगर के एसडीएम अंकित शुक्ला तथा 10 मई को थाना दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी राज देव प्रजापति को समस्याओं से अवगत कराया। इसके बाद एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा को भी ज्ञापन देकर विस्तृत चर्चा की गई। एसीपी ने संबंधित विभागों से समन्वय कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।


इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने जोन-5 के जोनल अधिकारी विनीत सिंह और जोन-8 के जोनल अधिकारी विकास सिंह से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बैठक में व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले पूर्व सूचना देने की मांग रखी, जिस पर अधिकारियों ने सहमति जताई और भविष्य में बिना सूचना अभियान न चलाने का आश्वासन दिया।

साथ ही सर्विस रोड, नालों की सफाई, शांति नगर कट खोलने, पटरी दुकानदारों और पार्किंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इन मुद्दों पर 21 मई 2026 से पहले संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक कर समाधान निकाला जाएगा।


इसी क्रम में NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नकुल प्रकाश वर्मा से भी वार्ता की गई। व्यापार मंडल ने शांति नगर में प्रस्तावित फुटओवर ब्रिज में एस्केलेटर की सुविधा देने की मांग उठाई, ताकि बुजुर्गों, बीमारों और बच्चों को आवागमन में परेशानी न हो। इस पर उन्होंने बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

व्यापार मंडल ने जानकारी दी कि वह जल्द ही लखनऊ के जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपकर वार्ता करेगा।


प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने सभी अधिकारियों द्वारा दिए गए सकारात्मक आश्वासन के लिए आभार जताया। प्रतिनिधिमंडल में विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, नादरगंज व्यापार मंडल मंत्री सोमेश यादव, संगठन मंत्री सरदार हरजीत सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#LucknowNews #VyaparMandal #PublicIssues #SainvSandesh

📺 Live News Videos