📰 E-Paper (Edition)

📖 Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper
Advertisement
⚡ Solar से बिजली बिल बचाएं
LEOSUN SOLARIZE LLP
📞 Call Now

👉 Solar System लगवाकर 70–90% तक बिजली बिल में बचत करें। Free Site Visit और Subsidy Support उपलब्ध है।

“Solar लगाओ – बिजली बिल भगाओ!” ⚡🌞

लखनऊ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, तीन घायल

लखनऊ। राजधानी के निगोहां क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर लालपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ, जहां ओवरटेक के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।

PHOTO: AUP

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में चावल और गेहूं लादकर बंगला बाजार की ओर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और ट्रॉली को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रक की चपेट में आ गया।

हादसे में ट्रैक्टर चालक संतोष कुमार (45 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के समय ट्रैक्टर पर सवार मायाराम और रामहेतु को भी चोटें आईं। दोनों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं ट्रक चालक भी वाहन में फंस गया था, जिसे पुलिस टीम ने सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर सड़क पर यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

📺 Live News Videos