भाजपा की बड़ी जीत पर लखनऊ में जश्न, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मनाया विजय उत्सव
लखनऊ। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद राजधानी लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग मिलकर जीत का जश्न मनाया।
पार्टी मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। ढोल-नगाड़ों और जयघोष के बीच कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया।
नेताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के भरोसे का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह सफलता भाजपा के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति का प्रतीक है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने जीत का जश्न पूरे जोश और उमंग के साथ मनाया।
#BJPSweepsBengal #Lucknow #BJPVictory #SainvSandesh
Join the conversation