Lucknow Sarojini Nagar : व्यापार मण्डल का पैदल मार्च टला, प्रशासन ने समाधान के लिए मांगे दो दिन
उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मण्डल द्वारा प्रस्तावित पैदल मार्च को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। संगठन ने प्रशासन के अनुरोध पर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान हेतु दो दिन का समय देने का निर्णय लिया है।
प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में शांति नगर स्थित साईं स्टेडियम के सामने एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम 11 सूत्रीय मांगों को लेकर रखा गया था, जिन पर अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई थी। बैठक में क्षेत्र के व्यापारी, स्थानीय नागरिक, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक व अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मुख्य समस्या हाईवे निर्माण के दौरान एयरपोर्ट चिल्लावां, शांति नगर और दरोगा खेड़ा के प्रमुख कट बंद किए जाने से उत्पन्न हुई है, जिससे हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हुआ है और स्कूली बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा संबंधित विभागों से बातचीत कर समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया है। साथ ही एसीपी कृष्णा नगर रजनीश वर्मा और थाना प्रभारी सरोजिनी नगर राजदेव प्रजापति ने भी संगठन से संपर्क कर दो दिन का समय मांगा है, जिसमें सभी विभागों की संयुक्त बैठक कर समाधान निकालने की बात कही गई है।
इसी आश्वासन के आधार पर संगठन ने पैदल मार्च को स्थगित कर दिया है। हालांकि, यह भी स्पष्ट किया गया कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो 21 मई 2026 को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में सेंट थॉमस स्कूल के प्रधानाचार्य श्री लोबो जी एवं उनके शिक्षकगण, प्रदेश महामंत्री दिलीप द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष लाल सिंह, संगठन मंत्री सरदार हरजीत सिंह, विधानसभा प्रभारी जितेंद्र कुमार हजेला, जिला उपाध्यक्ष डॉ. विजय पाल, जिला मंत्री संजय मिश्रा, एयरपोर्ट व्यापार मण्डल के उपाध्यक्ष राजेश प्रताप दुबे, नादरगंज व्यापार मंडल के प्रभारी अनीस खान बल्लू, अध्यक्ष नागेंद्र सिंह, मंत्री सोमेश यादव सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त महिला प्रकोष्ठ की प्रभारी हेमलता सिंह, अध्यक्ष रेखा तिवारी, उदयवीर सिंह, राजेश बहादुर सिंह, एडवोकेट अवधेश सिंह सोमवंशी, अजेंद्र सिंह, स्वदेश सिंह, रेखा सिंह, आरती चौधरी, मधु सिंह, सुमन तिवारी, राम पति, रेखा जायसवाल, अस्मिता, केश कली, पूनम, वीरेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, महेश चंद्र, मनोज चौधरी, ऊषा सिंह, विमला देवी, रेनू राय, ममता, कांति, कुसुम अरोड़ा, दिनेश सिंह, कुश मिश्रा, रवि दुबे, रानी देवी, मोहिनी, उमा देवी, वीरेंद्र यादव, तरुण, विजय लक्ष्मी, अमृता सिंह, वैभव सिंह, पूनम शर्मा, रोली पाठक, आशा जी, नंद किशोर सिंह, हरि शंकर, रविन्द्र शर्मा, अंकित सिन्हा, सचिन राणा, राघवेंद्र सिंह, अभय सिंह, आदेश शर्मा, रवि शर्मा सहित सैकड़ों व्यापारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
बैठक के अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी मजबूती से संघर्ष करता रहेगा।

Join the conversation