E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

UP Breaking: प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी परिवार से संबंध रखने वाले प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह मात्र 38 वर्ष के थे।


Photo Instagram

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 6 बजे लखनऊ के अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजनीतिक परिवार से था जुड़ाव

प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव के पुत्र और अपरना यादव के पति थे। वहीं, अखिलेश यादव के भाई भी थे। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक दोनों ही वर्गों में शोक की लहर है।

शोक की लहर

अचानक हुए इस निधन से परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों में गहरा दुख है। कई राजनीतिक नेताओं ने भी इस पर संवेदना व्यक्त की है।


यह खबर प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

#PrateekYadav #UPNews #BreakingNews #SamajwadiParivar #SainvSandesh

📺 Live News Videos