E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Lucknow News: लखनऊ: शालीमार गार्डन बे सोसाइटी में फायर सेफ्टी प्रशिक्षण, मॉक ड्रिल से बताए बचाव के उपाय

लखनऊ। राजधानी के आईआईएम रोड स्थित शालीमार गार्डन बे सोसाइटी में निवासियों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से फायर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने की स्थिति में सुरक्षित निकासी और बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

यह प्रशिक्षण सोसाइटी की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और एक निजी अस्पताल के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया। विशेषज्ञों ने आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय सही तरीके से प्रतिक्रिया देने, प्राथमिक सुरक्षा उपाय अपनाने और समय रहते सुरक्षित स्थान पर पहुंचने की जानकारी दी।


आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनूप कुमार गुप्ता ने बताया कि हाल के अग्निकांडों से सीख लेते हुए यह पहल की गई है, ताकि निवासी किसी भी आपात स्थिति में सतर्क और तैयार रहें।

कार्यक्रम में अस्पताल के फायर सेफ्टी अधिकारी पंकज कुमार, रूबी मिश्रा सहित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी उपस्थित रहे।



📺 Live News Videos