E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Lucknow News: लखनऊ में अंतिम बड़े मंगल पर सेवा का भाव, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। राजधानी में अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर श्रद्धा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सामाजिक, व्यापारिक और स्वास्थ्य संस्थाओं की ओर से भंडारों का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Photo AUP

गौतम बुद्ध मार्ग स्थित लखनऊ व्यापार मंडल कार्यालय के समीप आयोजित भंडारे में संगठन के पदाधिकारियों ने बजरंगबली की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर व्यापार मंडल से जुड़े कई सदस्य मौजूद रहे।

वहीं, बलरामपुर चिकित्सालय परिसर में चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ उत्तर प्रदेश की ओर से भी भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासंघ के प्रधान महासचिव अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष कपिल वर्मा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता तथा बलरामपुर चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. पीके श्रीवास्तव सहित कई चिकित्सक एवं कर्मचारी शामिल हुए।

इसी क्रम में निरालानगर स्थित एएस हेल्थ सिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की ओर से भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। अस्पताल के संचालक डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि प्रसाद के रूप में पूड़ी-सब्जी, छोला-चावल और बूंदी का वितरण किया गया।

अंतिम बड़े मंगल पर आयोजित इन भंडारों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा व समर्पण की इस परंपरा में सहभागिता निभाई।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।