E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Lucknow News: विश्व पर्यावरण दिवस पर यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट ने किया वृक्षारोपण, "एक पेड़ देश के नाम" अभियान को मिला समर्थन

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सरोजनीनगर की सामाजिक संस्था यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से बंथरा स्थित कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल परिसर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।


कार्यक्रम के अंतर्गत नीम, आंवला, कदम, गुल्हड़, मोरपंख, गुलाचिन, बेलपत्र और कनेर सहित कई छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और प्रकृति के संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।

14 वर्षों से चला रही है हरित अभियान

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार (आयुष) राठौर ने बताया कि यूनीक इंडियन फाउंडेशन ट्रस्ट पिछले 14 वर्षों से लगातार विश्व पर्यावरण दिवस पर सैकड़ों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रही है।

वहीं संस्था के सचिव अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि हर वर्ष "वृक्षारोपण सप्ताह" के तहत 4 जून से 8 जून तक स्कूलों, कॉलेजों, मंदिरों, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण अभियान चलाया जाता है।

"एक पेड़ देश के नाम" मुहिम को मिला समर्थन

संस्था के प्रदेश सचिव हर्ष वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि "एक पेड़ देश के नाम" अभियान के माध्यम से हर साल सैकड़ों पौधे लगाए जाते हैं। उनका कहना था कि बढ़ते प्रदूषण और तापमान को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी उपाय अधिक से अधिक वृक्षारोपण है।

कमल दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पलता सिंह ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति साल में केवल एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे, तो देश में हर वर्ष करोड़ों नए पेड़ तैयार हो सकते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में संस्था की ओर से संस्थापक आयुष राठौर, सचिव अभिषेक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संदेश वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष स्वर्गजीत यादव, प्रदेश सचिव हर्ष वैभव श्रीवास्तव, जिला सचिव जितेंद्र कुमार, सदस्य डॉ. विकास कुमार, विशाल कुमार एवं संदीप कुमार उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य शिल्पलता सिंह, इंचार्ज संध्या सिंह, कृत्तिका सिंह, संजीता सिंह, शुभम सिंह तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं और अन्य सदस्यों ने भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

संस्था ने भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के ऐसे अभियान निरंतर चलाने का संकल्प दोहराया।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।