Lucknow News: आज से शुरू होंगी गुप्त नवरात्रि, सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश; जानें पूजा का शुभ समय

लखनऊ | साईनव संदेश

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ हो रहा है। वहीं, 16 जुलाई की रात 11:45 बजे सूर्य देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही दक्षिणायन की शुरुआत और उत्तरायण का समापन होगा। इस अवसर पर पूजा-पाठ, दान और पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व बताया गया है।

Photo AUP

कर्क संक्रांति का रहेगा विशेष महत्व

ज्योतिषाचार्य एस.एस. नागपाल के अनुसार, सूर्य के कर्क राशि में प्रवेश को कर्क संक्रांति या श्रावण संक्रांति कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, भगवान शिव और सूर्यदेव की पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान, दान-पुण्य और पितरों के लिए तर्पण करना अत्यंत शुभ माना गया है।

इस समय रहेगा पुण्यकाल

कर्क संक्रांति पर पूजा और दान के लिए दोपहर 12:27 बजे से शाम 7:21 बजे तक का समय विशेष पुण्यकाल रहेगा। श्रद्धालु इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान और दान-पुण्य कर सकते हैं।

23 जुलाई तक रहेंगी गुप्त नवरात्रि

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि 15 जुलाई से 23 जुलाई तक मनाई जाएगी। इस दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा, साधना और आराधना का विशेष महत्व है।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, गुप्त नवरात्रि में श्रद्धा और विधि-विधान से देवी उपासना करने से सुख-समृद्धि, आध्यात्मिक उन्नति और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

— साईनव संदेश | लखनऊ

📺 Live News Videos