E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

Lucknow News: गौरी बाजार में उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल का पद प्रोन्नति एवं सम्मान समारोह संपन्न

गौरी बाजार | साईनव संदेश

उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल की गौरी बाजार इकाई द्वारा आयोजित पद प्रोन्नति एवं सम्मान समारोह 19 जुलाई 2026 को व्यापारियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में संगठन की मूल नीति "संघर्ष, सुरक्षा और सम्मान" को दोहराते हुए व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा, संगठन को मजबूत बनाने तथा व्यापारिक हितों के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Photo: Sainv Sandesh

गौरी बाजार इकाई के नवनियुक्त पदाधिकारी

  • अध्यक्ष: अवधेश यादव
  • महामंत्री: आशीष कुमार रावत
  • कोषाध्यक्ष: राजू यादव
  • उपाध्यक्ष: अनिल कुमार सक्सेना

समारोह में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में व्यापारी, संगठन के कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा व्यापारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का समापन "जय हिंद, जय क्रांति" के उद्घोष के साथ हुआ।

— साईनव संदेश

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।