E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

PM मोदी बोले- भारत-न्यूजीलैंड FTA बना मील का पत्थर, द्विपक्षीय संबंधों को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड दौरे के दौरान भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते यानी एफटीए को दोनों देशों के रिश्तों में ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। पीएम मोदी ने कहा कि चार दशक बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊर्जा देने वाली है।

ऑकलैंड में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का एफटीए को कम समय में अंतिम रूप देने के लिए आभार जताया। पीएम ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को नई दिशा देगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 40 वर्षों बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड यात्रा ऐतिहासिक है और दोनों देशों की साझेदारी को नई मजबूती देने का अवसर लेकर आई है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री लक्सन की भारत यात्रा से दोनों देशों के रिश्तों में नए रंग जुड़े थे और अब यह संबंध रणनीतिक साझेदारी के नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने लोकतांत्रिक मूल्यों में साझा विश्वास को दोनों देशों की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और न्यूजीलैंड का सहयोग क्षेत्रीय शांति, स्थिरता और सुरक्षा को और मजबूत करेगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह यात्रा व्यापार, निवेश और वैश्विक सहयोग के नए अवसर खोलेगी। न्यूजीलैंड दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी उद्योग जगत की हस्तियों से मुलाकात करेंगे और भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।