Google Chrome Users Alert: क्रोम में गंभीर सुरक्षा खामियां, CERT-In ने जारी किया हाई-रिस्क अलर्ट
Google Chrome Security Alert: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने गूगल क्रोम का इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए हाई-रिस्क अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, क्रोम ब्राउजर में कई गंभीर सुरक्षा खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स यूजर्स के सिस्टम को दूर बैठे निशाना बना सकते हैं।
CERT-In ने क्रोम यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपने Google Chrome ऐप और ब्राउजर को तुरंत लेटेस्ट वर्जन पर अपडेट करें। सुरक्षा खामियों को देखते हुए यूजर्स के लिए ब्राउजर को अपडेट रखना बेहद जरूरी बताया गया है।
हैकर्स चुरा सकते हैं निजी डेटा
रिपोर्ट के मुताबिक, क्रोम में मौजूद सुरक्षा खामियों का फायदा साइबर हमलावर उठा सकते हैं। इसके जरिए यूजर्स के सिस्टम को निशाना बनाने और निजी जानकारी तक पहुंच बनाने का खतरा हो सकता है।
ऐसे में पुराने वर्जन पर क्रोम इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को बिना देरी किए अपने ब्राउजर को अपडेट करने की सलाह दी गई है।
Chrome को ऐसे करें अपडेट
यूजर्स अपने कंप्यूटर या मोबाइल में Google Chrome खोलकर Settings में जाएं। इसके बाद About Chrome विकल्प पर जाकर अपडेट उपलब्ध होने पर ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर सकते हैं।
साइबर सुरक्षा के लिहाज से यूजर्स को अपने ब्राउजर को हमेशा अपडेट रखने और संदिग्ध लिंक या फाइलों को खोलने से बचने की सलाह दी जाती है।
Join the conversation