E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी थार, चार युवकों की मौत, एक घायल!

Hapur Road Accident: हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हुआ है।


Photo AUP

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार देर रात करीब एक बजे हुआ। बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा। यहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान जोगिंदर (26) पुत्र झाझन सिंह निवासी ग्राम पालपुर, थाना बिल्सी, बदायूं, सुखबीर (25) और जसवंत (20) पुत्र होतीलाल निवासी मेवली, थाना उघैती, बदायूं तथा रवि (20) पुत्र करण सिंह निवासी पुरदलपुर, थाना इस्लामनगर, बदायूं के रूप में हुई है।

वहीं कार में सवार विष्णु (17) निवासी ग्राम पालपुर, थाना बिल्सी को हादसे में हल्की चोटें आई हैं।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

📺 Live News Videos