लखनऊ: बहन को गोली मारने के बाद आत्महत्या करने वाले मानस बाजपेयी के घर तीसरे दिन भी सन्नाटा
लखनऊ के गोमतीनगर स्थित हुसड़िया चौराहा के पास मानस बाजपेयी के मकान पर घटना के तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने जांच के लिए मकान को सील कर रखा है और घर के बाहर ताला लगा हुआ है।
PHOTO: AUP
इसी मकान में मानस बाजपेयी ने अपनी बहन को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद पुलिस ने मकान को सील कर दिया था।
तीसरे दिन भी घर के आसपास लोगों की आवाजाही नहीं रही। मकान के बाहर पुलिस की कार्रवाई के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है और आसपास के लोग भी घटना को लेकर चर्चा करते नजर आए।

Join the conversation