E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

डॉ. राजेश्वर सिंह बने आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय संरक्षक

 

पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत, पत्रकारों के हित में नीतियां बनाने और सरकार तक समस्याएं पहुंचाने पर हुई चर्चा

लखनऊ। पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यरत आल इंडिया पत्रकार एकता संघ ने सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक मनोनीत किया है। संगठन के प्रभारी दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से डॉ. राजेश्वर सिंह के मनोनयन का निर्णय लिया।

PHOTO SAINV SANDESH

मनोनयन के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का अंगवस्त्र, पुष्पमाला और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रभारी दिलीप द्विवेदी ने उन्हें उतरावां धाम प्राचीन बजरंग बली पार्थिव सिद्ध विग्रह का स्मृति चिन्ह और राष्ट्रीय संरक्षक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

पत्रकारों की समस्याओं पर हुई चर्चा

आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हित में कई संगठन काम कर रहे हैं, इसके बावजूद क्षेत्रीय पत्रकारों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दुर्घटना या आकस्मिक मृत्यु जैसी परिस्थितियों में पत्रकारों और उनके परिवारों को पर्याप्त सहायता नहीं मिल पाने से उनका मनोबल प्रभावित होता है।

संगठन के अनुसार, आल इंडिया पत्रकार एकता संघ अब तक बिना भेदभाव करीब 370 पत्रकारों की हर संभव मदद कर चुका है और संगठन लगभग 13 राज्यों में कार्यरत है।

हर तीन महीने में बैठक का सुझाव

नवनियुक्त राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. राजेश्वर सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को लेकर प्रत्येक तीन माह में परिचर्चा और बैठक आयोजित की जानी चाहिए। इसके साथ ही गूगल मीट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी पत्रकारों की समस्याओं पर नियमित चर्चा की जाए।

उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन से ऐसे सामान्य पत्रकारों को जोड़ा जाए, जो अपने-अपने क्षेत्र में किसी बैनर से जुड़कर कम से कम 3 से 5 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हों। ऐसे पात्र पत्रकारों को आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटना अथवा पुत्री के विवाह जैसी परिस्थितियों में संगठन के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर काम किया जा सकता है।

पत्रकार परिवारों की सुरक्षा और बीमा पर जोर

डॉ. राजेश्वर सिंह ने पत्रकारों और उनके परिवारों की सुरक्षा के लिए बीमा जैसी योजनाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में भी प्रयास करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को केंद्र और राज्य सरकार तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जरूरतमंद और पात्र पत्रकारों को सरकारी नीतियों के माध्यम से सहायता मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सहायता के लिए ऐसे पत्रकारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, जिन्हें सरकार की ओर से किसी प्रकार की मदद नहीं मिल रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह के सुझावों का उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से समर्थन और स्वागत किया। पदाधिकारियों ने उन्हें राष्ट्रीय संरक्षक बनाए जाने पर धन्यवाद और आभार भी व्यक्त किया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप सिंह, उत्तर प्रदेश प्रभारी दिलीप द्विवेदी, विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संतोष उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सरदार हरजीत सिंह, नवनीत द्विवेदी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।