E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

यूपी: बैंक की करेंसी चेस्ट से 17 करोड़ के जाली नोट मिलने से हड़कंप, तीन अधिकारी निलंबित; एसआईटी जांच शुरू

सहारनपुर। पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट में करोड़ों रुपये के जाली नोट मिलने के मामले ने बैंकिंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुरुआती जांच में 7.40 करोड़ रुपये के जाली नोट मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन जांच आगे बढ़ने पर यह रकम बढ़कर करीब 17 करोड़ रुपये पहुंच गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए करेंसी चेस्ट से जुड़े तीन बैंक अधिकारियों को निलंबित किया जा चुका है।

Photo AUP

आशंका जताई जा रही है कि जाली नोटों को करेंसी चेस्ट में जमा कराया गया और उनके बदले असली नोट निकाल लिए गए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इस पूरे मामले में किन-किन लोगों की भूमिका रही।

सीसीटीवी फुटेज में हाउसकीपर पर भी नजर

जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में नोटों की गड्डियां व्यवस्थित करने वाला एक हाउसकीपर कथित तौर पर नोट निकालता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

मामले में बैंक की करेंसी चेस्ट से जुड़े तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अब बैंक के अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है।

एसआईटी ने शुरू की जांच

मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें इस मामले से जुड़े संदिग्धों की तलाश में हरियाणा और उत्तराखंड तक दबिश दे रही हैं। जांच एजेंसियां जाली नोटों के स्रोत और उन्हें करेंसी चेस्ट तक पहुंचाने वाले नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हैं।

डीआईजी ने भी संकेत दिया है कि जांच आगे बढ़ने पर इस मामले में कई और नाम सामने आ सकते हैं।

असली नोट कहां गए, जांच का अहम सवाल

जांच में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि करीब 17 करोड़ रुपये के जाली नोट करेंसी चेस्ट में किस तरह पहुंचे और उनके बदले निकाले गए असली नोट आखिर कहां गए। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस पूरे खेल में बैंक के अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल थे।

फिलहाल एसआईटी की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि करेंसी चेस्ट में इतनी बड़ी मात्रा में जाली नोट पहुंचाने और असली रकम निकालने के पीछे कौन-कौन लोग शामिल थे।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।