E-Paper (Edition)

Sainv Sandesh का E-Paper अब पढ़ें ऑनलाइन।

Read Weekly E-Paper

यूपी टी-20 लीग 2026: दिव्यांश जोशी के शतक से मेरठ मावरिक्स चैंपियन

लखनऊ। दिव्यांश जोशी की रिकॉर्डतोड़ शतकीय पारी और विशाल चौधरी की शानदार गेंदबाजी के दम पर मेरठ मावरिक्स ने यूपी टी-20 लीग का खिताब दूसरी बार अपने नाम कर लिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ ने लखनऊ फॉल्कंस को एकतरफा मुकाबले में 94 रन से हरा दिया।

मेरठ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में लखनऊ फॉल्कंस की टीम 16वें ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।

PHOTO : AUP

दिव्यांश का रिकॉर्डतोड़ शतक

मेरठ की जीत के नायक प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांश जोशी रहे। उन्होंने महज 40 गेंदों में 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने लीग के इतिहास का सबसे तेज शतक भी जड़ दिया।

दिव्यांश ने महज 18 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 37 गेंदों में 11 चौके और सात छक्कों की मदद से शतक पूरा किया। वह 105 रन के स्कोर पर रिटायर्ड आउट हुए।

स्वास्तिक के साथ दी तेज शुरुआत

फाइनल में मेरठ के कप्तान रिंकू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। स्वास्तिक और दिव्यांश ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई और 4.3 ओवर में 53 रन जोड़ दिए। स्वास्तिक 18 रन बनाकर विप्रज निगम की गेंद पर बोल्ड हो गए।

इसके बाद एक छोर से मेरठ के विकेट गिरते रहे, लेकिन दिव्यांश की आक्रामक बल्लेबाजी जारी रही। उनकी शानदार पारी की बदौलत मेरठ ने निर्धारित पारी में सात विकेट खोकर 203 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

लखनऊ की ओर से अभिनंदन सिंह ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए। भुवनेश्वर, विप्रज निगम और अजीत वर्मा को एक-एक सफलता मिली।

लखनऊ की पारी 109 रन पर सिमटी

204 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ फॉल्कंस की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 12 रन के स्कोर पर टीम ने अपने शीर्ष क्रम के दो बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। इसके बाद लखनऊ की टीम दबाव से उबर नहीं सकी और 16वें ओवर में 109 रन पर ऑलआउट हो गई।

लखनऊ की ओर से अजीत वर्मा ने 39 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि कृतज्ञ सिंह ने 21 रन का योगदान दिया।

मेरठ की ओर से बाएं हाथ के स्पिनर विशाल चौधरी ने 24 रन देकर चार विकेट झटके। जीशान अंसारी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 12 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

इस तरह मेरठ मावरिक्स ने लखनऊ फॉल्कंस को 94 रन से हराकर यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी दूसरी बार जीत ली।

📺 Live News Videos

Sainv Makeover & Academy | Beauty Parlour Course Admission Open | 📧 sainvmakeoverandacademy@gmail.com | 📞 7007909006 | आज ही अपना Admission सुनिश्चित करें।