AISECT कौशल विकास यात्रा–2026: लखनऊ के प्रतिष्ठित संस्थानों में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम संपन्न
‘समर्थ भारत–सक्षम भारत’ थीम के तहत लोक बंधु राज नारायण इंटर कॉलेज एवं दयानंद यादव फार्मेसी कॉलेज में विद्यार्थियों को AI Literacy और कौशल विकास के प्रति किया गया जागरूक
लखनऊ, 16 अक्टूबर 2026। शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण के क्षेत्र में अग्रणी संस्थान AISECT India द्वारा संचालित राष्ट्रीय अभियान ‘कौशल विकास यात्रा–2026’ के अंतर्गत लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा यात्रा के अंतिम चरण में दो प्रतिष्ठित संस्थानों - लोक बंधु राज नारायण (LBRN) इंटर कॉलेज, लखनऊ तथा दयानंद यादव फार्मेसी कॉलेज (DYPC), अर्जुनगंज, लखनऊ में जागरूकता एवं विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए।
“समर्थ भारत–सक्षम भारत” थीम पर आधारित यह देशव्यापी यात्रा 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक 20 राज्यों और 300 जिलों में संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, युवाओं एवं शिक्षकों को भविष्य की तकनीकों और कौशल आधारित शिक्षा के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में LBRN इंटर कॉलेज के डॉ. एस. पी. सिंह (डायरेक्टर), श्री अमरेन्द्र सिंह (मैनेजर), डॉ. राजीव कुमार यादव (IT ट्रेनर) तथा DYPC के डॉ. संदीप पटेल (मैनेजर) एवं श्री अरविंद कुमार यादव (लेक्चरर) गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। डॉ. एस. पी. सिंह ने AISECT की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि AI Literacy Mission विद्यार्थियों को नई तकनीकों, करियर की संभावनाओं और भविष्य के आवश्यक कौशलों को समझने में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है।
टेलीफोनिक साक्षात्कार में नॉर्थ ज़ोन-01 के जोनल हेड श्री लियाकत खोखर ने बताया कि AI Literacy Mission के तहत विद्यार्थियों को ‘About AI’ के अंतर्गत AI की मूल अवधारणाओं, दैनिक जीवन में इसके उपयोग, AI टूल्स एवं नैतिक उपयोग तथा ‘Future in AI’ के अंतर्गत उभरते करियर विकल्पों और भविष्य के आवश्यक कौशलों की जानकारी दी जा रही है।
AISECT के रीजनल हेड श्री अमित पाण्डेय ने कहा कि कौशल विकास यात्रा युवाओं को भविष्य की तकनीकों, कौशल आधारित शिक्षा और रोजगारोन्मुख अवसरों से जोड़ने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों को AISECT की Future Skill Academy, Animation & AVGC Academy, Training of Teachers & Trainers Academy, Tally Academy, Fashion & Interior Design Academy तथा AISECT Learn के हाइब्रिड लर्निंग विकल्पों और विश्वविद्यालयों के ऑन-कैंपस डिग्री प्रोग्रामों से परिचित कराया।
कार्यक्रम में BDE श्री अनूप मिश्रा ने कहा कि यह पहल युवाओं को अपनी रुचि, योग्यता और करियर लक्ष्यों के अनुरूप सही मार्ग चुनने के लिए प्रेरित करती है।
इस राष्ट्रीय अभियान के तहत लगभग 500 स्कूलों, कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचने तथा 1,000 AISECT Skill Knowledge Providers (SKPs) एवं केंद्रों का भ्रमण करने का लक्ष्य निर्धारित है। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP), व्यावहारिक कौशल, QR कोड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण और आगे के करियर मार्गदर्शन के लिए भी प्रोत्साहित किया गया।



Join the conversation